उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ नोएडा और गाजियाबाद में 31 मार्च तक प्रशासन ने इन सार्वजनिक स्थलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सिनेमा हॉल, जिम और क्लब को बंद करने का निर्णय किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ नोएडा और गाजियाबाद में 31 मार्च तक प्रशासन ने इन सार्वजनिक स्थलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।


लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आदेश में कहा कि लखनऊ के सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, डिस्को क्लब, स्विमिंग पूल और जिमखाने आगामी 31 मार्च तक बंद किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


Popular posts
वृंदा करात ने हिंसा के आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने की याचिका दायर की
Image
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 107 हो गई है। भारत सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं।
Image
कांग्रेस के 7 निलंबित सांसदों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन, राहुल भी रहे मौजूद
Image
आदेश में इस कार्रवाई का कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंकाओं को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है।